नई दिल्ली | CBSE की 12वीं की परीक्षाओं के विषय पर आज केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और CBSE के बीच अहम बैठक होनी है । कई छात्र व संगठन 12की बोर्ड परीक्षा रद्द किए जाने की मांग कर रहे हैं। वहीं CBSE यह परीक्षाएं करवाने की पक्षधर है। इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने देशभर में फैले कोरोना संक्रमण को देखते हुए 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 जून तक स्थगित करने का फैसला किया था । यही कारण है कि अब 1 जून को होने जा रही सीबीएसई और शिक्षा मंत्रालय की इस बैठक पर सभी की निगाहें टिकी हैं। इससे पहले केंद्र सरकार ने देश के सभी राज्यों का पक्ष जानने के लिए उनके साथ एक विशेष बैठक की थी। 23 मई को हुई इस चर्चा की अध्यक्षता केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की थी । बैठक में सभी राज्यों के शिक्षा मंत्री व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक शामिल हुए। शिक्षा मंत्रालय ने विभिन्न राज्यों से इस विषय में 25 मई तक अपने सुझाव देने को कहा था। कई राज्यों ने डेढ़ घंटे की परीक्षा और 19 मुख्य विषयों के ही एग्जाम लेने की बात कही है। राज्यों के परामर्श के बाद सीबीएसई 12वीं के लिए केवल प्रमुख विषयों ...