Skip to main content

Posts

Showing posts with the label latest news in hindi today

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन 2,000 से कम कोविड मामले दर्ज

  नई दिल्ली | दिल्ली में मंगलवार को पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,568 नए मामले सामने आए। यह लगातार तीसरा दिन है जब राष्ट्रीय राजधानी के कोरोना मामले 2,000 से नीचे रहे हैं। दिल्ली सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, रोजाना पॉजिटिविटी दर घटकर 2.14 प्रतिशत रह गई, जो 27 मार्च के बाद सबसे कम है। शहर में पिछले 24 घंटों में 156 मौतें दर्ज की गईं, जो 16 अप्रैल के बाद से सबसे कम मौतें थीं। कुल मौतों की संख्या अब 23,565 तक पहुंच गयी है। राष्ट्रीय राजधानी में कुल 4,251 मरीज इस घातक बीमारी से उबर चुके हैं, जिससे कुल ठीक होने का आंकड़ा 13,74,682 हो गया है। रिकवरी रेट 96.8 फीसदी रहा। सक्रिय मामले 22,000 से नीचे गिर गए। यह संख्या आठ सप्ताह के निचले स्तर पर है। सक्रिय मामले पिछले दिन 24,578 से घटकर 21,739 हो गए हैं। रिपोर्ट किए गए नए मामलों की संख्या पिछले दिन किए गए 73,406 टेस्टों में से सामने आई। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक कुल 1,88,62,103 टेस्ट किए जा चुके हैं। दिल्ली में सोमवार को 1,550 नए मामले, रविवार को 1,649, शनिवार को 2,260, शुक्रवार को 3,009, गुरुवार को 3,231 और बुधवार को ...