Skip to main content

Posts

Showing posts with the label International Yoga Day Celebrations 2021

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : अनुपम खेर ने दी शुभकामनाएं

आज इंटरनेशनल योगा डे या अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का पालन किया जा रहा है। योग का प्रचलन हमारे देश में सदियों से रहा है और अब इसकी अहमियत को दुनिया ने भी माना है। शारीरिक संतुलन और मानसिक शांति को बनाए रखने में इसका कोई जोड़ नहीं है। कई गंभीर बीमारियां भी रोजाना योगाभ्यास के माध्यम से ठीक हो जाती हैं। आज इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी योग के अपने अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा कर इस ओर लोगों का ध्यान आकर्षण कर रहे हैं। इस श्रेणी में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी शामिल हैं। अनुपम खेर में इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें वह ध्यान मुद्रा में बैठे नजर आ रहे हैं। अपने पोस्ट के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा है, ''मेरे व्यक्तिगत जीवन में योग ने न केवल शारीरिक रूप से मुझे संतुलित रखा है। बल्कि मुझे हर स्थिति से जूझने का मानसिक बल भी दिया है। आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। विश्व को भारत की यह भेंट अद्वितीय है। जय हिंद।'' बता दें कि इससे एक दिन पहले बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी योग की अपनी कहानी को साझा करते हुए बताया था क...