Skip to main content

Posts

योग दिवस पर दिल्ली में 'डिप्लोमा इन मेडिटेशन एंड योग' कोर्स होगा लॉन्च

नई दिल्ली, 16 जून ।दिल्ली में 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर दिल्ली फार्मास्यूटिकल साइंसेज रिसर्च यूनिवर्सिटी द्वारा 'डिप्लोमा इन मेडिटेशन एंड योग' कोर्स को लांच किया जाएगा । मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसका उदघाटन करेंगे।  दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की जा रही इस पहल के प्रगति समीक्षा की। दिल्ली सरकार का विजन है कि योग को जनांदोलन बनाना है। डीपीएसआरयू में शुरू किया गया 1 वर्ष का डिप्लोमा कोर्स इसी विजन का हिस्सा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि योग को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा 1 साल का एक डिप्लोमा कोर्स 'डिप्लोमा इन मेडिटेशन एंड योग साइंसेस ' शुरू किया जा रहा है। किसी भी विषय से 10 प्लस 2 करने वाले अभ्यर्थी इस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। इस डिप्लोमा कोर्स का मुख्य केंद्र दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी में होगा। अन्य विस्तारित केंद्र पूरी दिल्ली में विभिन्न स्कूलों में होंगे। जहां सांध्यकालीन सत्र सप्ताह में 3 दिन प्रतिदिन 2 घंटे चलेगा। डिप्लोमा पूरा होने के बाद प्रशिक्षु एक प्रोफेशनल...

सतीश कौशिक ने दिया था प्रेग्नेंसी के वक्त नीना को शादी का प्रस्ताव, अभिनेत्री ने किया खुलासा

बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता ने हाल ही में अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' को लॉन्च किया है, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के कई अनसुने लम्हों का जिक्र किया है। 1980 के दशक में वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड के साथ रिश्ते में रहने के दौरान नीना प्रेग्नेंट हो गई थीं। अपनी जिंदगी के आने वाले सालों में नीना ने अपनी बेटी और मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने अकेले पाल—पोसकर बड़ा किया। नीना ने अपनी किताब में जिक्र किया है कि जब वह मसाबा के साथ प्रेग्नेंट थी, उस दौरान मशहूर फिल्मकार सतीश कौशिक ने उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया था। सतीश ने नीना से कहा था, ''घबराओ मत। अगर बच्चा सांवले रंग के साथ पैदा होता है, तो तुम बस कह देना कि यह मेरा है। हम शादी कर लेंगे। किसी को कोई शक नहीं होगा।'' नीना ने अपनी इस किताब में जिंदगी के कई सारे उतार—चढ़ाव का जिक्र किया है। इसमें कई ऐसी अनकही बातें हैं, जो रीडर्स को हैरत में डालने के लिए काफी है। By Bureau Report  

रिया ने सुशांत को किया याद, मालपुआ खिलाने का किया वादा

मुंबई | बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सोमवार को उनकी याद में एक नोट पोस्ट किया है। सुशांत की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर रिया इंस्टाग्राम पर लिखती हैं, "एक भी पल ऐसा नहीं गया है जब मैंने इस बात पर यकीन किया हो कि तुम चले गए हो। कहते हैं समय सारे घाव भर देता है, लेकिन तुम मेरा समय हो और मेरे सबकुछ । मैं जानती हूं कि तुम मेरे गार्डियन एंजल हो और चांद से अपने दूरबीन से मुझे देख रहे हो। मेरी रक्षा कर रहे हो। मैं रोज तुम्हारा इंतजार करती हूं कि तुम मुझे लेने आओगे। मैं तुम्हें हर जगह ढूंढती हूं। मैं जानती हूं कि तुम मेरे साथ यहीं हो।" वह आगे लिखती हैं, "तुम्हारी याद में मैं हर रोज बिखर जाती हूं, लेकिन फिर मुझे तुम्हारा कहा याद आता है, 'तुम्हें यह मिला है बेबू और फिर मैं आगे बढ़ जाती हूं। मैं जब भी तुम्हारे बारे में सोचती हूं, तो भावनाओं का तूफान मेरे शरीर में दौड़ने लगता है। इसे लिखते हुए मेरा दिल दुख रहा है कि तुम अब यहां नहीं हो। मेरा दिल इसलिए दुखता है कि मैं अब तुम्हें महसूस नहीं कर सकती।" रिया ने अपने नोट...

कोरोना के खिलाफ टीकाकरण में दिल्ली में लगी 60 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन

नई दिल्ली | कोरोना दिल्ली में 60 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है । इसमें से 46 लाख 33 हजार 650 लोगों को पहली और 14 लाख 40 हजार लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। इस बीच दिल्ली में युवाओं के लिए कोवैक्सीन का 2 दिन और कोवीशील्ड वैक्सीन का 1 दिन से भी कम समय का स्टॉक बचा है। दिल्ली सरकार ने केंद्र से कहा है कि वह दिल्ली के युवाओं के लिए वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करे। 18 से 44 वर्ष के युवाओं के लिए 61 हजार डोज बची हैं। कोवैक्सीन की 18 हजार और कोवीशील्ड की 43 हजार डोज उपलब्ध हैं। 45 वर्ष से अधिक उम्र के लिए 11 दिन का कोवैक्सीन और 24 दिन का कोवीशील्ड का स्टॉक उपलब्ध है। दिल्ली को 45 वर्ष से अधिक उम्र की श्रेणी के लिए शनिवार को कोवैक्सीन की 72,800 डोज मिली हैं। दिल्ली सरकार ने कहा कि दिल्ली में 12 जून को 83,113 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई, जिसमें 54,788 लोगों को पहली और 28,325 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। दिल्ली सरकार ने रविवार को वैक्सीनेशन बुलेटिन जारी किया। दिल्ली में अभी तक 60,74,033 वैक्सीन की डोज लगाई गई हैं। दिल्ली में 18 वर्ष से अधिक उम्र की कुल ...

पेट्रोल- डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ युवा कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्रियों को भेजी साइकिलें

भारतीय युवा कांग्रेस ने बढ़ते पेट्रोल डीजल की कीमतों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। पेट्रोल डीजल के दामों के खिलाफ युवा कांग्रेस के कार्यकतार्ओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रह मंत्री अमित शाह, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, और महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी को अलग अलग साइकिलें कुरियर के माध्यम से भिजवाई है। युवा कांग्रेस के अनुसार, '' सरकार की लचर नीतियों से त्रस्त आ चुकी जनता को सरकार लगातार झटके पर झटका दे रही है। ऐसी विषम परिस्थिति में दुनिया की किसी भी सरकार ने अपनी जनता पर इतने अत्याचार नहीं किए होंगे, जितने मोदी सरकार कर रही है। पिछले पांच महीनों में 43 बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए है।''  भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि, भाजपा जब विपक्ष में थी तो पेट्रोल डीजल की 5 रुपए की वृद्धि पर सड़को पर प्रदर्शन करती हुई दिखती थी । आज जब चौतरफा महंगाई की मार है तो सब मौन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा, युवा कांग्रेस ने उन्हें नींद से जगाने का प्रयास किया है। देश के कई हिस्सों में पेट्रोल 100 रुपए के पार...

कोरोना ने मचाया मौत का तांडव, एक दिन में 6 हज़ार से अधिक लोगों की गई जान

  विश्व में कहीं भी कोरोना से सबसे ज्यादा दैनिक मौतें भारत में, 6148 मरीजों ने गंवाई जान नई दिल्ली | देश में कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में 10 जून एक बड़ा धब्बा बन गया है। भारत में गुरुवार यानी 10 जून, 2021 को एक दिन में   कोरोनावायरस संक्रमण के कुल 94,052 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जबकि पिछले 24 घंटे में 6,148 लोगों की मौत हुई है।   मौत के इस तांडव का बहुत हद तक श्रेया बिहार राज्य को जाता है जिसने अपने मौतों के आंकड़ों में संशोधन किया है।  इस संशोधन के बाद ही मौतों की संख्या 6,000 के पार पहुंच गई। विश्व में कोरोना से एक दिन में होने वाली मौतों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।  हालांकि देश में कोरोना वायरस के दैनिक संक्रमित मामले लगातार तीसरे दिन एक लाख से कम दर्ज किए गए हैं। लेकिन दैनिक मौत के आंकड़ों ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौत के इस आंकड़े ने सभी को चौका के रख दिया है।  दरअसल बिहार में बुधवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में कोरोना से कुल मौतों के आंकड़ों में बड़ा संशोधन किया जिससे इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 9429 हो गई, ज...

कोविड अपडेट: देश में कोरोना के नए मामले दूसरे दिन 1 लाख से नीचे, सकारात्मकता दर 4.67 फ़ीसदी

नई दिल्ली | केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में कुल 92,596 लोग कोविद -19 से ग्रसित पाए गए हैं। मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक़ मंगलवार को देश में कोरोना संक्रमण के लिए 19,85,967 नमूनों की जांच की गई। इसी दौरान मरने वालोंकी संख्या में मामूली वृद्धि दर्ज करते हुए 2,219 लोगों ने इस बीमारी से दम तोड़ दिया। इसके साथ ही देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 3,53,528 हो गई है। गौरतलब है कि सोमवार को देश में पिछले 2 महीनों में सबसे निचले स्तर 86,498 पर गिरने के बाद कल नए मामलों में कुछ वृद्धि देखि गई। देश में सकारात्मकता दर अब 4.67% है। हालांकि राहत की बात ये है की भारत ने लगातार 16 दिनों से सकारात्मकता दर 10% से नीचे दर्ज की है। भारत में मंगलवार और बुधवार के बीच एक लाख 62 हज़ार 664 लोग कोरोना मुक्त हुए जिसके कारण एक बार फिर कुल सक्रिय मामलों में कमी आई है। पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 72,287 अंक गिर कर 12,31,415 पर पहुँच गया। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत ने अब तक कोविद -19 के लिए 37,01,93,563 नमूनों का परीक्षण कि...