Skip to main content

सतीश कौशिक ने दिया था प्रेग्नेंसी के वक्त नीना को शादी का प्रस्ताव, अभिनेत्री ने किया खुलासा

सतीश कौशिक ने दिया था प्रेग्नेंसी के वक्त नीना को शादी का प्रस्ताव, अभिनेत्री ने किया खुलासा

बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता ने हाल ही में अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' को लॉन्च किया है, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के कई अनसुने लम्हों का जिक्र किया है। 1980 के दशक में वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड के साथ रिश्ते में रहने के दौरान नीना प्रेग्नेंट हो गई थीं।

अपनी जिंदगी के आने वाले सालों में नीना ने अपनी बेटी और मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने अकेले पाल—पोसकर बड़ा किया। नीना ने अपनी किताब में जिक्र किया है कि जब वह मसाबा के साथ प्रेग्नेंट थी, उस दौरान मशहूर फिल्मकार सतीश कौशिक ने उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया था।

सतीश ने नीना से कहा था, ''घबराओ मत। अगर बच्चा सांवले रंग के साथ पैदा होता है, तो तुम बस कह देना कि यह मेरा है। हम शादी कर लेंगे। किसी को कोई शक नहीं होगा।''

नीना ने अपनी इस किताब में जिंदगी के कई सारे उतार—चढ़ाव का जिक्र किया है। इसमें कई ऐसी अनकही बातें हैं, जो रीडर्स को हैरत में डालने के लिए काफी है।

By Bureau Report
 

Comments

Popular posts from this blog

सीएम योगी ने जनपद औरैया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया

  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद औरैया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके उपरान्त उन्होंने कलेक्ट्रेट में बाढ़ से प्रभावित लोगों से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की। मुख्यमंत्री जी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ एवं आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जनपद में आपदा राहत कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ प्रभावित मुन्नी देवी, आशा देवी, समता देवी, विनीता, देवेन्द्र कुमार, अंकुर, रामजी, सुभाष चन्द्र सहित 26 परिवारों को राशन किट वितरित की। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा लगातार राहत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा सभी प्रभावित को हर सम्भव राहत व मदद उपलब्ध करायी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी ने कृषि राज्यमंत्री  लाखन सिंह राजपूत एवं कारागार राज्यमंत्री/प्रभारी मंत्री  जय कुमार जैकी से अपेक्षा की कि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत व बचाव सम्बन्धी व्यवस्थाओं का जा...

सीएम योगी ने ट्विटर के जरिए कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने ट्विटर के जरिये कहा कि अपने बलिदान से माँ भारती का मस्तक ऊंचा रखने वाले भारतीय सेना के रणबांकुरों की असाधारण वीरता के प्रतिफल “कारगिल विजय दिवस” की 22वीं वर्षगांठ पर सभी हुतात्माओं को कोटिशः नमन। करगिल विजय दिवस की 22वीं सालगिरह पर पीएम मोदी ने भी भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आज करगिल दिवस के मौके पर हम उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दी। उनकी बहादुरी हमें हर दिन प्रेरणा देती है।  आपको बता दे कि राष्‍ट्र आज करगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ मना रहा है और इस अवसर पर युद्ध में शहीद हुए वीरों का स्‍मरण कर रहा है। आज के दिन 1999 में भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन विजय के तहत करगिल क्षेत्र पाकिस्‍तानी सेना समर्थित घुसपैठियों से खाली कराया था।

दूसरी कोविड लहर में 624 डॉक्टरों की मौत

नई दिल्ली | कोरोना महामारी में रात दिन मेहनत कर लोगों की जान बचाने वाले डॉक्टरों को भी इस महामारी ने अपनी चपेट में ले लिया है। देश भर में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर में कम से कम 624 डॉक्टरों की मौत हो गई , जिसमें राष्ट्रीय राजधानी को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अकेले दिल्ली में अब तक 109 डॉक्टरों की मौत हो चुकी है। आईएमए के नए आंकड़ों के अनुसार 2020 में महामारी की शुरूआत से अब तक कुल 1,362 डॉक्टरों की मौत हो चुकी है। पहली लहर में 748 डॉक्टरों की जान गई थी। दिल्ली के बाद बिहार है जहां सबसे ज्यादा डॉक्टरों की मौत दर्ज की गई है। बिहार में कुल 96 डॉक्टरों की मौत हुई है, जबकि उत्तर प्रदेश ने 79, राजस्थान ने 43, झारखंड ने 39 और आंध्र प्रदेश ने 34 डॉक्टरों ने जान गंवाई है। हालांकि, कुछ ऐसे राज्य हैं जहां कम संख्या में मौतें दर्ज की गईं, जिनमें पुडुचेरी भी शामिल है जहां दूसरी लहर में एक डॉक्टर की मौत हुई, जबकि त्रिपुरा में 2, उत्तराखंड में 2, गोवा में 2, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर और पंजाब ने 3-3 डॉक्टरों को खो दिया। IMA के अनुसार, मरने व...