नई दिल्ली | केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में कुल 92,596 लोग कोविद -19 से ग्रसित पाए गए हैं। मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक़ मंगलवार को देश में कोरोना संक्रमण के लिए 19,85,967 नमूनों की जांच की गई। इसी दौरान मरने वालोंकी संख्या में मामूली वृद्धि दर्ज करते हुए 2,219 लोगों ने इस बीमारी से दम तोड़ दिया। इसके साथ ही देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 3,53,528 हो गई है।
गौरतलब है कि सोमवार को देश में पिछले 2 महीनों में सबसे निचले स्तर 86,498 पर गिरने के बाद कल नए मामलों में कुछ वृद्धि देखि गई। देश में सकारात्मकता दर अब 4.67% है। हालांकि राहत की बात ये है की भारत ने लगातार 16 दिनों से सकारात्मकता दर 10% से नीचे दर्ज की है।
भारत में मंगलवार और बुधवार के बीच एक लाख 62 हज़ार 664 लोग कोरोना मुक्त हुए जिसके कारण एक बार फिर कुल सक्रिय मामलों में कमी आई है। पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 72,287 अंक गिर कर 12,31,415 पर पहुँच गया।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत ने अब तक कोविद -19 के लिए 37,01,93,563 नमूनों का परीक्षण किया है। इनमें से मंगलवार को 19,85,967 नमूनों की जांच की गई। पिछले 24 घंटे की अवधि में 18,73,485 परीक्षण किए गए थे।
मांग और आपूर्ति में कमी के बीच, केंद्र सरकार ने कहा है कि वह अमेरिकी दवा कंपनियों फाइजर और मॉडर्न के साथ उनके कोविड -19 टीकों को लेकर चर्चा कर रही है। नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने कहा, "फाइजर और मॉडर्न को मंजूरी देने पर विचार किया जा रहा है।" उन्होंने बताया कि फाइजर ने संकेत दिया है कि इसके टीके जुलाई में उपलब्ध हों सकेंगे।

Comments
Post a Comment