सीएम योगी ने बाल सेवा योजना’ के अन्तर्गत 05 बच्चों को 11-11 हजार रु0 के एफ0डी0 के साथ स्कूल बैग, वस्त्र, चॉकलेट व प्रमाण-पत्र प्रदान किए
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बागपत के कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ आहूत बैठक में जनपद के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने 50 लाख रुपए से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने मासिक लक्ष्यों को प्रत्येक माह पूर्ण कराएं। पूर्ण हुई परियोजनाओं का लोकार्पण जनप्रतिनिधियों से कराते हुए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प के अनुरूप जनता को लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि बागपत विकास की प्रक्रिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की सेकेण्ड वेव में निगरानी समितियों ने सराहनीय कार्य किए हैं। जनपद की सभी 244 ग्राम पंचायतें व 09 नगरीय निकायों में निगरानी समितियां इसी प्रकार सक्रिय रूप से निरन्तर कार्य करें। उन्होंने कहा कि कोविड के प्रति पूरी सतर्कता बरती जाए और लक्षणयुक्त व्यक्तियों को मेडिसिन किट वितरित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। इसलिए कोविड नियन्त्रण एवं ...