Skip to main content

सीएम योगी द्वारा Covid-19 प्रबंधन हेतु गठित टीम-09 में निर्देश पर ‘‘मिशन शक्ति‘‘ अभियान को फिर से प्रारम्भ किया जा रहा है


सीएम योगी द्वारा Covid-19 प्रबंधन हेतु गठित टीम-09 में निर्देश पर ‘‘मिशन शक्ति‘‘ अभियान को फिर से प्रारम्भ किया जा रहा है

अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के साथ-साथ अभिनव प्रयोग करते हुए आशिंक कोरोना कर्फ्यू तथा टीकाकरण से प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को नियंत्रित करने में सफलता मिली है। इस अभिनव प्रयोग में कोरोना संक्रमण में निरन्तर कमी आ रही है। प्रदेश में संक्रमण अन्य प्रदेशों की तुलना में न्यूनतम स्तर पर है। 


उन्होंने बताया कि 97 हजार ग्रामीण पंचायतों में 5 मई, 2021 से एक विशेष अभियान चलाकर, जिसमें 80 हजार निगरानी समितियों द्वारा घर-घर जाकर उन लोगों का जिनमें किसी प्रकार के संक्रमण के लक्षण होने पर उनका टेस्ट भी कराया जा रहा है। एन्टीजन टेस्ट निगेटिव आने पर उनका आरटीपीसीआर टेस्ट भी कराया जा रहा है, इसके साथ-साथ लगभग 16 लाख से अधिक मेडिकल किट भी निःशुल्क बांटी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में सक्रिय मामले कम होने पर भी कोविड-19 के टेस्ट करने की संख्या घटाई नहीं जा रही हैं।

नवनीत सहगल ने बताया मुख्यमंत्री द्वारा कोविड-19 प्रबंधन हेतु गठित टीम-09 में निर्देश पर ‘‘मिशन शक्ति‘‘ अभियान को फिर से प्रारम्भ किया जा रहा है। महिलाओं के लिए संचालित सभी योजनाओं का लाभ महिलाओं को मिले। इस अभियान के तहत महिलाओं से संबधित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, महिला उद्यमियों का प्रशिक्षण और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह जैसी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को इस योजना का लाभ दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने मिशन शक्ति के अगले चरण की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना संक्रमण काल में राजकीय कर्मियों के स्थगित किये गए डीए को जारी करने के सम्बंध में वित्त विभाग तैयारी करते हुए शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एल्डर हेल्पलाइन के माध्यम से अकेले रह रहे बुजुर्गों की पूरी सूची जिले स्तर पर होनी चाहिए। जिसमें यह भी अंकित होना चाहिए कि बुजुर्गों को किस प्रकार की बीमारी है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल उपचार कराया जा सके। स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग के आपसी समन्वय से अकेले रह रहे बुजर्गों का हेल्पलाइन के माध्यम से सहयोग किया जाये। मुख्यमंत्री ने अगले दो से चार माह में पूरी होने वाली बड़ी परियोजनाओं की सूची प्रस्तुत करने को कहा है।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में संक्रमण कम होने के बावजूद, टेस्टिंग कम नहीं की जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,53,094 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 6,47,56,042 सैम्पल की जांच की गयी है तथा आरटीपीसीआर के लिए 1,24,978 सैम्पल भेजे गये है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 89 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 116 लोग तथा अब तक 16,84,790 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 768 एक्टिव मामले हैं। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,95,358 क्षेत्रों में 6,48,527 टीम दिवस के माध्यम से 3,58,64,760 घरों के 17,24,03,620 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में 3,82,87,571 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 74,29,885 दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब तक कुल 4,57,17,456 डोजें लगायी गयी हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 4,62,936 डोज दी गयी। इस महीने में अब तक 01 करोड़ 45 लाख से अधिक डोज दी जा चुकी है। प्रदेश में कोविड संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए कोविड प्रोटोकाल का पालन करे। visit at :https://medhajnews.in/

Comments

Popular posts from this blog

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन 2,000 से कम कोविड मामले दर्ज

  नई दिल्ली | दिल्ली में मंगलवार को पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,568 नए मामले सामने आए। यह लगातार तीसरा दिन है जब राष्ट्रीय राजधानी के कोरोना मामले 2,000 से नीचे रहे हैं। दिल्ली सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, रोजाना पॉजिटिविटी दर घटकर 2.14 प्रतिशत रह गई, जो 27 मार्च के बाद सबसे कम है। शहर में पिछले 24 घंटों में 156 मौतें दर्ज की गईं, जो 16 अप्रैल के बाद से सबसे कम मौतें थीं। कुल मौतों की संख्या अब 23,565 तक पहुंच गयी है। राष्ट्रीय राजधानी में कुल 4,251 मरीज इस घातक बीमारी से उबर चुके हैं, जिससे कुल ठीक होने का आंकड़ा 13,74,682 हो गया है। रिकवरी रेट 96.8 फीसदी रहा। सक्रिय मामले 22,000 से नीचे गिर गए। यह संख्या आठ सप्ताह के निचले स्तर पर है। सक्रिय मामले पिछले दिन 24,578 से घटकर 21,739 हो गए हैं। रिपोर्ट किए गए नए मामलों की संख्या पिछले दिन किए गए 73,406 टेस्टों में से सामने आई। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक कुल 1,88,62,103 टेस्ट किए जा चुके हैं। दिल्ली में सोमवार को 1,550 नए मामले, रविवार को 1,649, शनिवार को 2,260, शुक्रवार को 3,009, गुरुवार को 3,231 और बुधवार को ...

Bollywood's famous actor Dilip Kumar passed away

  Bollywood's famous actor Dilip Kumar passed away today at the age of 98 due to health-related ailments . Let us tell you that Dilip Kumar was born on 11 December 1922 in Peshawar city of present-day Pakistan.   His childhood name was YusufKhan . And the father's name was Lala Ghulam Sarwar, who used to earn his family's living by selling fruits. His family settled in Mumbai during Partition. His early life was spent in poverty. Due to loss in his father's business, he started working in a canteen in Pune. It was here that Devika Rani first caught sight of him and made Dilip Kumar an actor. It was Devika Rani who renamed him as 'Dilip Kumar' instead of 'Yusuf Khan'. At the age of twenty-five, Dilip Kumar was established as the number one actor in the country. Dilip Kumar married the famous actress Saira Banu in 1966. At the time when Dilip Kumar and Saira Banu got married, Saira Banu was 22 years old and Dilip Sahab 44 years old. The couple was one...

सीएम योगी ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए टीम-09 को दिए दिशा निर्देश

  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कोविड-19 प्रबंधन हेतु गठित टीम-09 के साथ बैठक की। जहां उन्होंने अधिकारियों को कोविड प्रबंधन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।  ● ट्रेस, टेस्ट, ट्रीट नीति से कोरोना पर हुए प्रभावी नियंत्रण को बनाए रखने में जनसहयोग बहुत आवश्यक है। यह जरूरी है कि संयम और जागरूकता का क्रम सतत बना रहे। सभी प्रदेशवासी कोविड अनुकूल व्यवहार को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। प्रदेश के 11 जिलों में आज कोरोना के एक भी एक्टिव केस नहीं है। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 798 रह गई है। ऐसी स्थिति कोरोना के शुरुआती दिनों में थी। यह संतोषप्रद है कि हर दिन ढाई लाख से तीन लाख टेस्ट होने के बाद भी, नए केस की संख्या में हर दिन गिरावट हो रही है। पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी तक आ गई है। जनपद अलीगढ़, बदायूं, बस्ती, बहराइच, एटा, फतेहपुर, हमीरपुर, हाथरस, कसगंज, महोबा और श्रावस्ती में अब कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। ● कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति के अनुरूप सभी जरूर...