उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर के जरिये कहा कि अपने बलिदान से माँ भारती का मस्तक ऊंचा रखने वाले भारतीय सेना के रणबांकुरों की असाधारण वीरता के प्रतिफल “कारगिल विजय दिवस” की 22वीं वर्षगांठ पर सभी हुतात्माओं को कोटिशः नमन।
करगिल विजय दिवस की 22वीं सालगिरह पर पीएम मोदी ने भी भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आज करगिल दिवस के मौके पर हम उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दी। उनकी बहादुरी हमें हर दिन प्रेरणा देती है।
आपको बता दे कि राष्ट्र आज करगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ मना रहा है और इस अवसर पर युद्ध में शहीद हुए वीरों का स्मरण कर रहा है। आज के दिन 1999 में भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन विजय के तहत करगिल क्षेत्र पाकिस्तानी सेना समर्थित घुसपैठियों से खाली कराया था।

Comments
Post a Comment