Skip to main content

सीएम योगी ने बाल सेवा योजना’ के अन्तर्गत 05 बच्चों को 11-11 हजार रु0 के एफ0डी0 के साथ स्कूल बैग, वस्त्र, चॉकलेट व प्रमाण-पत्र प्रदान किए

 

सीएम योगी ने बाल सेवा योजना’ के अन्तर्गत 05 बच्चों को 11-11 हजार रु0 के एफ0डी0 के साथ स्कूल बैग, वस्त्र, चॉकलेट व प्रमाण-पत्र प्रदान किए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बागपत के कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ आहूत बैठक में जनपद के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने 50 लाख रुपए से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने मासिक लक्ष्यों को प्रत्येक माह पूर्ण कराएं। पूर्ण हुई परियोजनाओं का लोकार्पण जनप्रतिनिधियों से कराते हुए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प के अनुरूप जनता को लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि बागपत विकास की प्रक्रिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की सेकेण्ड वेव में निगरानी समितियों ने सराहनीय कार्य किए हैं। जनपद की सभी 244 ग्राम पंचायतें व 09 नगरीय निकायों में निगरानी समितियां इसी प्रकार सक्रिय रूप से निरन्तर कार्य करें। उन्होंने कहा कि कोविड के प्रति पूरी सतर्कता बरती जाए और लक्षणयुक्त व्यक्तियों को मेडिसिन किट वितरित की जाए।
सीएम योगी ने बाल सेवा योजना’ के अन्तर्गत 05 बच्चों को 11-11 हजार रु0 के एफ0डी0 के साथ स्कूल बैग, वस्त्र, चॉकलेट व प्रमाण-पत्र प्रदान किए



मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। इसलिए कोविड नियन्त्रण एवं प्रबन्धन कार्याें की प्रतिदिन समीक्षा होनी चाहिए। प्रदेश व्यापी निःशुल्क कोविड टीकाकरण अभियान से जुड़ने तथा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए लोगों में व्यापक जागरूकता सृजित की जाए। वर्तमान में जनपद बागपत में कोविड के 07 एक्टिव केस हैं, इन मरीजों के ठीक होने तक इनकी निगरानी की जाए व सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जाए। जनपद में अब तक 04 लाख लाभार्थियों का कोविड टीकाकरण किया जा चुका है। प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के व्यक्तियों का टीकाकरण कराने में जनपद बागपत दूसरे स्थान पर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद में झांसी मॉडल को अपनाते हुए तालाबों की साफ-सफाई करायी जाए तथा मनरेगा द्वारा तालाबों का जीर्णोद्धार कराया जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत संयोजन के प्रति आमजन मानस को जागरूक किया जाए। उपभोक्ता के पास सही विद्युत बिल भेजा जाए। उन्होंने कहा कि ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के अन्तर्गत 05 अगस्त 2021 को प्रदेश की सभी राशन की दुकानों पर ‘अन्न महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी पी0डी0एस0 राशन की दुकान पर कम से कम 100 लाभार्थियों को राशन किट वितरित किये जाने के निर्देश दिए।
सीएम योगी ने बाल सेवा योजना’ के अन्तर्गत 05 बच्चों को 11-11 हजार रु0 के एफ0डी0 के साथ स्कूल बैग, वस्त्र, चॉकलेट व प्रमाण-पत्र प्रदान किए

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘बेमिसाल बागपत अद्वितीय नारी अभियान’ से सम्बन्धित एक लघु फिल्म का भी अवलोकन किया। उन्हें ‘बागपत खेल विकास अभियान’ के अन्तर्गत जनपद के सभी 244 ग्रामों में खेल मैदान विकसित करने तथा युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने एवं नौकरी के मानकों से रूबरू कराने की नई पहल से अवगत कराया गया। ज्ञातव्य है कि आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत गोल्डन कार्ड बनाने में जनपद बागपत को प्रदेश में प्रथम स्थान एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन हेतु तृतीय स्थान मिला है।

मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि बालिकाओं, महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों में लिप्त अपराधियोें के विरुद्ध समय से कठोर कार्यवाही की जाए। उन्होंने एस0सी0/एस0टी0 उत्पीड़न के मामलों में सावधानी बरतने तथा समय सीमा का ध्यान रखते हुए मुकदमों में गुण-दोष के आधार पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सामान्य अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के परिवार की महिलाओं को अनावश्यक रूप से उत्पीड़ित नहीं करने के भी निर्देश दिए।
सीएम योगी ने बाल सेवा योजना’ के अन्तर्गत 05 बच्चों को 11-11 हजार रु0 के एफ0डी0 के साथ स्कूल बैग, वस्त्र, चॉकलेट व प्रमाण-पत्र प्रदान किए

जनपद भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कोरोना कालखण्ड में स्वास्थ्यकर्मियों एवं चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की तथा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चिकित्सालय में सभी स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से संचालित की जाएं।
 
मुख्यमंत्री ने प्राथमिक विद्यालय सिसाना के स्मार्ट क्लासेज का निरीक्षण किया तथा अध्यापकों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में स्वयं सहायता समूहों, आपूर्ति तथा महिला कल्याण इत्यादि विभागों के विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय सिसाना के परिसर में निराश्रित महिला, वृृद्धावस्था तथा दिव्यांग पेंशन के 05 नये लाभार्थियों को स्वीकृृति पत्र प्रदान किए तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 02 लाभार्थियों को चाबी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कोविड से अनाथ हुए 03 परिवारों के 05 बच्चों को ‘उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ के अन्तर्गत 11-11 हजार रुपये के एफ0डी0 के साथ स्कूल बैग, वस्त्र, चॉकलेट व प्रमाण-पत्र प्रदान किए। उन्होंने ग्राम-सिसाना में कोविड से स्वस्थ हुई कु0 आयुषी का हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, कोरोना वॉरियर्स एवं निगरानी समितियों, जिसमें आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां शामिल हैं, ने जनता के साथ मिलकर बहुत अच्छा कार्य किया है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे बड़ी आबादी का राज्य होने के बावजूद उत्तर प्रदेश कोरोना जैसी महामारी को नियंत्रित करने में पूरे देश व दुनिया में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि जनपद बागपत महाभारत कालीन एक पौराणिक स्थल है। यहां जो कार्य 65 से 70 वर्षाें में नहीं हो पाए, वह कार्य प्रदेश सरकार के विगत 4 वर्षाें के कार्यकाल तथा केन्द्र सरकार के 07 वर्षाें के कार्यकाल के दौरान हुए हैं। इन विकास कार्याें में जनप्रतिनिधियों की सार्थक भूमिका रही है।  

सीएम योगी ने बाल सेवा योजना’ के अन्तर्गत 05 बच्चों को 11-11 हजार रु0 के एफ0डी0 के साथ स्कूल बैग, वस्त्र, चॉकलेट व प्रमाण-पत्र प्रदान किए


मुख्यमंत्री ने कहा कि बागपत के नौजवान आज सरकारी नौकरियों में अपना अच्छा स्थान बना रहे हैं। पूर्व सरकारों के दौरान होने वाली पुलिस भर्तियों के दौरान बागपत के नौजवानों की भर्ती नहीं हो पाती थी, परन्तु आज वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा 01 लाख 37 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की भर्ती में जनपद बागपत के प्रत्येक गांव से नौजवानों की भर्ती हुई है। ऐसे ही सरकारी सेवाओं में भी यहां के नौजवानों और बालिकाओं को मौका मिला है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद बागपत में केन्द्रीय विद्यालय का निर्माण, छपरौली में यमुना नदी पर पुल का निर्माण, दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण एवं रमाला चीनी मिल का पुनरुद्धार किया गया है। आज यह चीनी मिल पहले की तुलना में दो से तीन गुनी क्षमता से चल रही है। यह मिल किसानों के जीवन में नया परिवर्तन लाने का कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद बागपत के अन्य क्षेत्रों में भी विकास कार्य गतिमान हैं। इन विकास कार्यो में रेलवे लाइन का विद्युतीकरण, आई0टी0आई0 का निर्माण, स्टेडियम का निर्माण, पासपोर्ट कार्यालय का शुभारम्भ एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना के अन्तर्गत 120 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य सम्पन्न हुए। उन्होंने कहा कि पावर हाउस के निर्माण की कार्यवाही बड़े पैमाने पर हुई है। मेरठ-बागपत-सोनीपत मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में घोषित किया गया है। जनपद में हॉस्पिटल का निर्माण, कृष्णा नदी पर सेतु का निर्माण, दिल्ली से बागपत तक नई रेल लाइन का संचालन, 03 रेलवे आर0ओ0बी0 का निर्माण और यहां मेडिकल कॉलेज के साथ ही पवित्र धर्मस्थलों के सुन्दरीकरण की कार्य योजना गतिमान हैं। सेना व पुलिस में यहां के युवाओं को भर्ती करने के लिए विशेष आयोजन किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन तमाम प्रकार की उपलब्धियों के लिए यहां के जनप्रतिनिधियों के द्वारा अनेक विकास कार्य किए गए हैं। ये सभी लोग जिस प्रतिबद्धता के साथ जनपदवासियों की सेवा कर रहे हैं, वे साधुवाद के पात्र हैं।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है। आप सभी से अपील है कि सरकार व प्रशासन के साथ अपना पूरा सहयोग प्रदान करें। सरकार का प्रयास है कि कोरोना महामारी को पूरी तरह से नियंत्रित किया जाए। इसमें सफलता भी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि बीमारी में लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। सबको सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ-साथ मास्क भी धारण करना चाहिए।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोरोना को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा कवच के रूप में निःशुल्क कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराया है। अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं। गरीबों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना चल रही है। इस योजना का लाभ हर गरीब को मिल सके, इसके लिए प्रयास किए जाने चाहिए। कोरोना से बचाव के लिए जो गाइडलाइन बनायी गयी हैं, उस गाइडलाइन का यदि प्रत्येक व्यक्ति पालन करेगा तो इस सदी की सबसे बड़ी महामारी को नियंत्रित करने में हमें सफलता प्राप्त होगी।
 
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

विदेश मंत्री जयशंकर ने अफगानिस्तान में संघर्ष विराम के लिए की अपील

नई दिल्ली | विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को कहा कि अफगानिस्तान का भविष्य उसका अतीत नहीं हो सकता। दुनिया हिंसा और बल द्वारा सत्ता पर कब्जा किए जाने के खिलाफ है और वह इस तरह के कार्यों को वैध नहीं ठहराएगी।  दुशांबे, ताजिकिस्तान में अफगानिस्तान पर एससीओ विदेश मंत्रियों के संपर्क समूह की बैठक में अपने संबोधन में, जयशंकर ने यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया कि काबुल के पड़ोसियों को आतंकवाद, अलगाववाद और अतिवाद से खतरा नहीं है। जयशंकर ने कहा, "चुनौती इन मान्यताओं पर गंभीरता से और ईमानदारी से कार्य करना है। क्योंकि एक बहुत ही अलग एजेंडे के साथ काम करने वाली ताकतें हैं। दुनिया हिंसा और बल द्वारा सत्ता की जब्ती के खिलाफ है। यह इस तरह के कार्यों को वैध नहीं करेगा।" उन्होंने नागरिकों और राज्य के प्रतिनिधियों के खिलाफ हिंसा और आतंकवादी हमलों को रोकने का भी आह्वान किया और राजनीतिक बातचीत के माध्यम से और सभी जातीय समूहों के हितों का सम्मान करके संघर्ष को निपटाने के लिए कहा। विदेश मंत्री ने कहा कि दुनिया, क्षेत्र और अफगान लोग सभी एक स्वतंत्र, तटस्थ, एकीकृत, शांतिपूर्ण, लोकता...

Chopped from Colombia to host Copa America football tournament

 Colombia is removed from the co-hosts of the Copa America Football Tournament in view of the growing Corona virus case in the country. The Confederation of South America Football (Conmembol) gave information about this. The four cities of Colombia were scheduled to compete against the Copa America and the final match was to be held on July 10 at the Barquila Estadio Metropolitano.   According to sources, Conmembol issued a statement saying, "In the coming days, information will be given as to where the matches in Colombia will be held."   Colombian Sports Minister Ernesto Lukena told Conmembol that the tournament be postponed until the Corona virus ban is lifted. It was only after this that the Confederation announced the removal of Colbya from co-hosting. Conmembol said it was not possible to postpone the tournament in view of the busy global football calendar. Argentine President Alberto Fernández proposed to host the entire Copa America this week in the even...

सीएम योगी ने ट्विटर के जरिए कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने ट्विटर के जरिये कहा कि अपने बलिदान से माँ भारती का मस्तक ऊंचा रखने वाले भारतीय सेना के रणबांकुरों की असाधारण वीरता के प्रतिफल “कारगिल विजय दिवस” की 22वीं वर्षगांठ पर सभी हुतात्माओं को कोटिशः नमन। करगिल विजय दिवस की 22वीं सालगिरह पर पीएम मोदी ने भी भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आज करगिल दिवस के मौके पर हम उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दी। उनकी बहादुरी हमें हर दिन प्रेरणा देती है।  आपको बता दे कि राष्‍ट्र आज करगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ मना रहा है और इस अवसर पर युद्ध में शहीद हुए वीरों का स्‍मरण कर रहा है। आज के दिन 1999 में भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन विजय के तहत करगिल क्षेत्र पाकिस्‍तानी सेना समर्थित घुसपैठियों से खाली कराया था।