सीएम योगी एवं केन्द्रीय रक्षा मंत्री ने पूर्व मंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्व0 लालजी टण्डन की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य सरकार के पूर्व मंत्री एवं बिहार व मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय लालजी टण्डन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आज यहां हजरतगंज में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व 0 लालजी टण्डन को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह मूर्ति टण्डन जी की स्मृतियों को जीवन्तता प्रदान करने के साथ ही , लम्बे कालखण्ड तक लखनऊ वासियों को निरन्तर टण्डन जी की याद दिलाती रहेगी। उन्होंने कहा कि लालजी टण्डन ने देश की अमूल्य सेवा की थी। स्व 0 लालजी टण्डन ने सार्वजनिक जीवन में लगभग 60 वर्ष का लम्बा समय व्यतीत किया। समाज के प्रत्येक तबके में टण्डन जी के प्रशंसक विद्यमान थे , समाज के सभी वर्गों के साथ उनका आत्मीयता का व्यवहार था। टण्डन की इन्हीं खूबियों के कारण उन्हें बाबू जी के रूप में लोगों का भरपूर सम्मान मिला। मुख्यमंत्री ने ...