इंदौर | देश में कोरोना संक्रमण के खिलाफ व्यापक तौर पे टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। लोगों में इसके प्रति कई भ्रांतियां भी हैं लेकिन टीकाकरण के प्रति सहमति और प्रोत्साहन देने के लिए सरकार हर संभव प्रयत्न केर रही है।
अब इसी दिशा में इंदौर की एक अनाज मंडी ने ये नियम बनाया है कि अनाज मंडी में सिर्फ टीका लगवाने वाले व्यक्ति को ही प्रवेश दिया जायेगा। राज्य में इंदौर सबसे ज्यादा संक्रमित जिलों में से एक रहा है, यहां स्थिति अब सुधार पर है।
एक तरफ जहां मरीजों की संख्या कम हो रही है, वहीं दूसरी ओर टीकाकरण अभियान ज़ोरों दे से चल रहा है। इंदौर में टीकाकरण की रफ्तार को तेज करने और लोगों को जागरूक बनाने के प्रयास लगातार जारी है।इस फैसले के लिए जिलाधिकारी के साथ इंदौर अनाज एवं कल्याण व्यापारी संघ के सदस्यों की एक बैठक हुई जिसमें सर्व सम्मति से ये फैसला लिया गया। इस फैसले के तहत अब छावनी अनाज मण्डी में बिना वैक्सीनेशन के किसी भी कर्मचारी, व्यापारी एवं किसान को प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
इसके लिए मंडी के बाहर वैक्सीनेशन केंद्र लगाए जायेंगे। यदि कोई व्यक्ति जिसका वैक्सीनेशन नही हुआ है और मंडी में आते हैं, तो उनको पहले केंद्र पर कोरोना का टीका लगाया जाएगा, उसके बाद ही वह मंडी में प्रवेश कर सकेगा।

Comments
Post a Comment