Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2021

सीएम योगी ने जनपद औरैया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया

  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद औरैया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके उपरान्त उन्होंने कलेक्ट्रेट में बाढ़ से प्रभावित लोगों से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की। मुख्यमंत्री जी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ एवं आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जनपद में आपदा राहत कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ प्रभावित मुन्नी देवी, आशा देवी, समता देवी, विनीता, देवेन्द्र कुमार, अंकुर, रामजी, सुभाष चन्द्र सहित 26 परिवारों को राशन किट वितरित की। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा लगातार राहत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा सभी प्रभावित को हर सम्भव राहत व मदद उपलब्ध करायी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी ने कृषि राज्यमंत्री  लाखन सिंह राजपूत एवं कारागार राज्यमंत्री/प्रभारी मंत्री  जय कुमार जैकी से अपेक्षा की कि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत व बचाव सम्बन्धी व्यवस्थाओं का जा...

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना प्रस्ताव पारित

लखनऊ |   उत्तर प्रदेश में सोमवार को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अंतर्गत बच्चों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया।   इस प्रस्ताव के तहत 18 वर्ष से कम आयु के ऐसे बच्चे जिन्होंने कोविड-19 से भिन्न अन्य कारणों से अपने माता-पिता दोनों अथवा माता या पिता में से किसी एक को खो दिया है उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।  इसके साथ ही 18 से 23 वर्ष के ऐसे किशोर जिन्होने कोविड या अन्य कारणों से अपने माता-पिता दोनों अथवा माता या पिता में से किसी एक को खो दिया है तथा वह कक्षा 12 तक शिक्षा पूर्ण करने के उपरान्त राजकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय अथवा तकनीकी संस्थान से स्नातक डिग्री अथवा डिप्लोमा की पढाई केर रहे हों तो ऐसे में  सरकार उनकी आर्थिक मदद करेगी।  इस योजना का लाभ एक परिवार के अधिकतम 02 बच्चों को मिल सकेगा तथा 18 वर्ष की आयु पूरी करने के उपरान्त कक्षा 12 तक शिक्षा पूर्ण करने के बाद भी राजकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय अथवा तकनीकी संस्थान से स्नातक डिग्री अथवा डिप्लोमा प्राप्त करने एवं राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता उत्तीर्...